इन्दौर संभाग के जनजातीय बाहुल्य झाबुआ और अलीराजपुर जिले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोच को मूर्त रूप प्रदान करने की दृष्टि से 11 जल परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान करते हुए वर्ष 2024-25 वार्षिक बजट में इन कार्यों को सम्मिलित किया गया है। सम्मिलित परियोजना से झाबुआ और अलीराजपुर जिले में 2171 हैक्टेयर सिंचाई क्षमता में वृद्धि होगी। इन 11 जल संरचनाओं के निर्माण की कुल लागत 41.94 करोड़ रूपये की रहेगी। उक्त जल संरचनाओं के निर्माण से दोनों जिले के बड़े भू-भाग में सिंचाई क्षेत्र में वृद्धि होंगी।
मध्यप्रदेश के जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने बताया झाबुआ और अलीराजपुर जिले में 2171 हैक्टेयर सिंचाई क्षमता के लिए 41.94 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित होने वाली परियोजनाओं को वार्षिक बजट में सम्मिलित किया गया है। उन्होंने बताया आलीराजपुर जिले में 7 परियोजनाएं जिसमें 135 हैक्टेयर सिंचाई क्षमता के लिए 3.87 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित होने वाली अचपई टैंक (नहर रहित) परियोजना, 245 हैक्टेयर सिंचाई क्षमता के लिए 4.83 करोड़ रूपये लागत से निर्मित होने वाली मुखबावडी टैंक (नहर रहित) परियोजना, 324 हैक्टेयर सिंचाई क्षमता के लिए 4.71 करोड़ रूपये लागत से निर्मित होने वाली हथनी बैराज नंबर 02 बैराज परियोजना, 220 हैक्टेयर सिंचाई क्षमता के लिए 3.26 करोड़ रूपये लागत से निर्मित होने वाली मोरियागांव बैराज परियोजना, 235 हैक्टेयर सिंचाई क्षमता के लिए 3.63 करोड़ रूपये लागत से निर्मित होने वाली सुक्ता बैराज परियोजना, 125 हैक्टेयर सिंचाई क्षमता के लिए 3.02 करोड़ रूपये लागत से निर्मित होने वाली बडगांव टैंक (नहर रहित) परियोजना, 112 हैक्टेयर सिंचाई क्षमता के लिए 2.53 करोड़ रूपये लागत से निर्मित होने वाली रणजीत टैंक (नहर रहित) परियोजना है। उन्होंने बताया झाबुआ जिले में 4 परियोजनाएं जिसमें 235 हैक्टेयर सिंचाई क्षमता के लिए 3.79 करोड़ रूपये लागत से निर्मित होने वाली रामगढ बैराज परियोजना, 280 हैक्टेयर सिंचाई क्षमता के लिए 4.65 करोड़ रूपये लागत से निर्मित होने वाली खुर्द बैराज परियोजना, 155 हैक्टेयर सिंचाई क्षमता के लिए 4.53 करोड़ रूपये लागत से निर्मित होने वाली कनाकुवा टैंक (नहर रहित) परियोजना, 105 हैक्टेयर सिंचाई क्षमता के लिए 3.12 करोड रूपये लागत से निर्मित होने वाली झंगर टैंक (नहर रहित) परियोजना सम्मिलित है। उन्होंने बताया उक्त जल संरचनाओं से क्षेत्र का बड़ा भाग सिंचित होगा तथा क्षेत्रवासियों का उसका लाभ मिलेगा।
झाबुआ और अलीराजपुर जिले में 2171 हैक्टेयर सिंचाई क्षमता के लिए 41.94 करोड़ रूपये की लागत की जल परियोजनाओं का होगा निर्माण

Leave a comment
Leave a comment