रिपोर्ट नलिन दीक्षित
भारतीय मूल के उद्यमी और ट्रंप के कट्टर समर्थकों में एक भारतवंशी विवेक रामास्वामी ने ओहियो के गवर्नर पद के लिए चुनाव लड़ने की घोषणा की है। यदि वे जीतते हैं।
तो वह अमेरिका में भारतीय मूल के तीसरे गवर्नर बन जाएंगे।
इससे पहले बॉबी जिंदल (लुइसियाना) और निक्की हेली (साउथ कैरोलिना) गवर्नर रह चुके हैं। रामास्वामी को इस चुनावी लड़ाई में ट्रंप और एलन मस्क दोनों का समर्थन है।
रामास्वामी ने चुनावी वादों में राज्य में इनकम टैक्स और प्रॉपर्टी टैक्स खत्म करने का ऐलान किया है। ओहियो में चुनावी भाषणों से रामास्वामी की लोकप्रियता भी बढ़ रही है।
39 वर्षीय रामास्वामी का भारत से गहरा नाता है। उनके माता-पिता केरल के पालक्काड़ से अमेरिका आए थे।