रिपोर्ट नलिन दीक्षित
केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि उज्जैन प्राचीन काल से कालगणना का प्रमुख केंद्र रहा है।
पिछले वर्ष यहां विश्व की पहली वैदिक घड़ी स्थापित की गई। यह घड़ी भारतीय कालगणना की समृद्ध परंपरा को पुनर्जीवित करने का प्रयास है।
इसी क्रम में विक्रमादित्य वैदिक घड़ी का एप भी लॉन्च किया गया है।
यह एप 180 से अधिक भाषाओं में उपलब्ध होगा।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से वैदिक घड़ी को संसद भवन में स्थापित करने का अनुरोध किया। कार्यक्रम में 51 प्रमुख महाशिवरात्रि मेलों का शुभारंभ किया गया।
साथ ही उज्जयिनी विक्रम व्यापार मेला और सिंहस्थ 2028 की अवधारणा का लोकार्पण भी हुआ।
समारोह में पद्मश्री आनंदन शिवमणि और प्रसिद्ध भजन गायक हंसराज रघुवंशी का सम्मान किया गया। महापौर मुकेश टटवाल और निगम अध्यक्ष कलावती यादव भी कार्यक्रम में उपस्थित थे। शोधपीठ के निदेशक श्रीराम तिवारी ने समारोह की रूपरेखा प्रस्तुत की और कार्यक्रम का संचालन दिनेश दिग्गज ने किया।