इंदौर । केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने पिवड़ाय में देखा मानव चेतना विकास केन्द्र
महिला एवं बाल विकास मंत्रालय केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर गत दिवस इंदौर प्रवास के दौरान मानव चेतना विकास केंद्र पिवड़ाय का भ्रमण तथा अवलोकन किया।
केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती ठाकुर ने यहाँ किए जा रहे प्रदूषण मुक्त उत्पादन, सम्बन्ध युक्त विश्वासपूर्वक जीने की मानवीय शिक्षा और व्यापार एवं लाभ-हानि मुक्त व श्रम मूल्य आधारित विनिमय कार्यों का अवलोकन किया।
अपने व्यस्ततम कार्यक्रम के बाद भी उन्होंने 30 परिवारों के प्रकल्प में परिवारों से चर्चा कर इसके प्रयास और परिणामों को सराहना की। श्रीमती ठाकुर ने सराहना करते हुए कहा कि यह वसुदेव कुटुम्बकम का व्यवहारिक मॉडल है।
केंद्र के संस्थापक श्री अजय दायमा ने केंद्र में हो रही शिक्षा की वस्तु, प्रक्रिया और सफलताओं का अध्ययन करने और कराने का आग्रह किया और इसमें केंद्र की पूरकता व सहयोग के लिए आश्वस्त किया।
केंद्र में संचालित सेवक मुक्त 160 गिर गाय की गौशाला का भ्रमण किया। इस दौरान गौशाला का नेतृत्व कर रही योग्या दीदी ने गौशाला परिवार की आवश्यकता और खेती में पूरकता को बड़ी ही सहजता के साथ स्पष्ट किया।
केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती ठाकुर ने गौशाला में गाय के 30 लीटर दूध से एक किलो घी बनने की प्रक्रिया को देखा और इसकी गुणवत्ता की प्रशंसा की।
परंपरा के अच्छे कार्यों, श्रम शीलता व संस्कारों को बचाये रखते हुए परिवार के सदस्यों का तालमेल पूर्वक जीने में केंद्र के प्रयास अनुकरणीय है। शिक्षा और खेती से जुड़े विद्वान तथा मंत्रीगण भी इस प्रकल्प को अपने महत्वूपर्ण योगदान देंगे।
केंद्र द्वारा परिवार की आवश्यकता की पूर्ति के लिए उत्पादित/प्रसंस्कारीत 130 से अधिक उत्पादों का अवलोकन कर इसकी विस्तार से जानकारी प्राप्त की।
केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने अपने चर्चा के अंत में गुरुकुल जैसी पूर्ण शिक्षा का प्रसार-प्रचार हो ऐसी अपेक्षा व्यक्त की।