रिपोर्ट : सृष्टि त्रिपाठी
प्रदेश में राष्ट्रीय खेल हॉकी की सबसे पुरानी नर्सरी कहलाने वाले प्रकाश क्लब की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया है। संस्था अध्यक्ष और मंत्री तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ खिलाड़ियों के साथ युवा चेहरों को भी कार्यकारिणी में शामिल किया है। हॉकी इंदौर यूनिट के कार्यकारी अध्यक्ष देवकीनंदन सिलावट को फिर सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एनआइएस कोच अशोक यादव मुख्य प्रशिक्षक बनाए गए हैं।
मुख्य संरक्षक : अशोक ध्यानचन्द्र (पूर्व ओलम्पियन), मीररंजन नेगी (पूर्व अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी), सुरेन्द्र सिंह गढ़ा (ओल्ड डेलियन)। संरक्षक : महेंद्र हार्डिया (विधायक, क्षेत्र क्रमांक 5), सतीश गुप्ता (ट्रस्टी अनाज तिलहन संघ स्कूल),
महेश बेसवाल (क्षेत्रीय पार्षद)। अध्यक्ष : तुलसीराम सिलावट (केबिनेट मंत्री मप्र शासन)। उपाध्यक्ष : सरवर खान (पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी), शुभा रंजन चटर्जी (शिक्षाविद)
सचिव : देवकीनंदन सिलावट (पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी, कार्यकारी अध्यक्ष हॉकी इंदौर यूनिट)। सहसचिव : आशीष तिवारी (उपसरपंच पालिया), नरेश देव। संगठन सचिव : केएस कपासिया, हेमंत यादव, अजयसिंह गोयल (पालिया)। कोषाध्यक्ष : सलीम खान, अक्षत यादव। प्रशिक्षक : अशोक यादव (एनआईएस)। सह प्रशिक्षक : शैलेंद्र वर्मा (एनआइएस), अब्दुल हनीफ, डा. रफीक खान (एनआइएस), विवेक यादव, राजेंद्र यादव, मयंक वर्मा।
कार्यकारिणी सदस्य : विमल डिमरी (पूर्व सहायक आयुक्त केंद्रीय उत्पाद शुल्क), बीआर यादव (पूर्व डीएसपी), एसएल कटारिया (पूर्व डीएसपी), डीके तिवारी (पूर्व डीएसपी), श्रीकांत बोरकर (पूर्व सहायक आयुक्त केंद्रीय उत्पाद शुल्क),
रामकुमार यादव, मोहन सिंह दीखित, रमेश झिरवार, निरंजन मेहरा कप्तान, बाल किशन रायकवार, चंकी कुमावत, डा. अनुराग हार्डिया, प्रेम प्रजापत, हलीम खान, बादल व्यास, मनोरमा कुट्टी मेनन, कविता कोठारी, डा. मंदाकिनी सिलावट, विनीता नेगी, लक्ष्मी यादव, हरविंदर कौर।