मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को मंदसौर जिले के गाँधी सागर अभयारण्य में 2 चीतों को छोड़ेंगे।
“चीता प्रोजेक्ट” मध्यप्रदेश की एक महत्वाकांक्षी परियोजना है,
उद्देश्य भारत में चीतों की संख्या बढ़ाना और उनकी प्रजाति को बचाना है।
गाँधी सागर अभयारण्य प्रदेश का दूसरा ऐसा स्थान होगा, जहाँ चीतों को बसाया जा रहा है।
चीतों की संख्या बढ़ाने के लिए दक्षिण अफ्रीका, केन्या और बोत्सवाना से चीतों को लाकर मध्यप्रदेश के जंगलों में बसाया जा रहा है।
श्योपुर जिले के कूनो नेशनल पार्क में वर्तमान में 26 चीते हैं।
बोत्सवाना से अभी 8 चीते और लाने की योजना है।
गाँधी सागर पूर्वी मध्यप्रदेश में स्थित एक वन्य-जीव अभयारण्य है।
यह अभयारण्य प्रदेश के मंदसौर और नीमच जिले में फैला हुआ है।
इस अभयारण्य में सलाई, करधई, धौड़ा, तेंदू, पलाश जैसे पेड़ हैं।
यह विश्व प्रसिद्ध चतुर्भुज नाला का हिस्सा है।
आज मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव गाँधी सागर अभयारण्य में छोड़ेंगे 2 चीते
Leave a comment
Leave a comment