उन्होंने शिवपुरी में कार्यकर्ताओं के बीच कहा कि आज से उनकी राजनीति खत्म है। भारी मन से उन्होंने कहा कि जनता की मन से सेवा की। लोगों ने उनकी राहों में विपरीत परिस्थिति भी पैदा करने की कोशिश की, लेकिन जनता की सेवा में कमी नहीं आने दी।
यशोधरा राजे सिंधिया राजमाता विजयाराजे सिंधिया के छोटी बेटी हैं। वे शिवपुरी से लगातार विधायक हैं और मप्र सरकार में मंत्री हैं। वे ग्वालियर से सांसद भी रही हैं। पिछले दिनों बीमारी के चलते उनके चुनाव नहीं लडऩे का मामला सामने आया है। भाजपा संगठन ने भी इसकी पुष्टि की है। इसके बाद खुद यशोधरा ने जनता के बीच कहा कि वे अब आराम करना चाहती हंैं। यानी अगला चुनाव नहीं लड़ेंगी। उन्होंने एक कार्यक्रम में कहा कि मैं कंट्रोवर्सी नहीं पैदा करना चाहती, क्योंकि आज बीजेपी के लिए बहुत अच्छा माहौल है |