रिपोर्ट नलिन दीक्षित
जालंधर में पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया के घर पर ग्रेनेड हमले से हड़कंप मच गया। केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने इसे पंजाब की बिगड़ती कानून व्यवस्था का परिणाम बताया। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ लेकिन घर और कार को नुकसान पहुंचा। विपक्षी नेताओं ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर हमला बोला और इस्तीफे की मांग की।