रिर्पोट : सृष्टि त्रिपाठी

बंसीलाल सिलावट स्मृति आमंत्रण हाकी टूर्नामेंट के फाइनल में आरआर खेल संस्थान को हराया |
इंदौर, मेजबान प्रकाश हॉकी क्लब ने समाजसेवी बंसीलाल सिलावट स्मृति आमंत्रण हाकी स्पर्धा में खिताबी जीत दर्ज की। गुरुवार को खेले गए रोमांचक फाइनल में प्रकाश क्लब ने आरआर खेल संस्थान की टीम को पराजित किया।
देवगुराडिया स्थित अनाज दाल तिलहन संस्थान के खेल परिसर में खेले गए टूर्नामेंट में तीसरा स्थान आइएटीवी एजुकेशनल एकेडमी ने प्राप्त किया जबकि हॉकी यूनिट टीम को चौथा स्थान मिला।
प्रकाश क्लब की गोलकीपर यामिनी मालवीय, आरआर खेल संस्थान के नमन यादव, हॉकी यूनिट की अविष्का जैन और आइएटीवी टीम के गोलकीपर दक्ष गेहलोत को टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए व्यक्तिगत पुरस्कार दिए गए।
स्पर्धा का पुरस्कार वितरण कैबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट के आतिथ्य में हुआ। अध्यक्षता अरुण अग्रवाल, सतीश गुप्ता, उपप्राचार्या सारिका शर्मा ने की। इस दौरान डा. मंदाकिनी सिलावट, विनीता नेगी, मंडल अध्यक्ष मुरली व्यास, सरपंच सतीश यादव, केएस कपास्या, सरपंच पेडमी नरेश डांगी भी उपस्थित थे।
अतिथियों का स्वागत राहुल वर्मा, सरवर खान, अशोक यादव, बालकिशन रायकवार, हलीम खान, दिनेश मिश्रा, प्रेम प्रजापत, उपसरपंच आशीष तिवारी, अजय गोयल, (हज कमेटी के अध्यक्ष) रेहान अंसारी,बादल व्यास ने किया। कार्यक्रम का संचालन देवकीनंदन सिलावट ने किया। आभार प्रथमेशराजे सिलावट ने माना। स्पर्धा के निर्णायक डा. रफीक खान, डा. वहाब, हर्षदीप कपूर, मनजीत सिंह, स्कूल के पीआरओ सुनील कुमार पटेल को भी सम्मानित किया गया। स्पर्धा में हिस्सा लेने वाले सभी खिलाड़ियों को विभिन्न उपहार वितरित किए गए।