रिपोर्ट नलिन दीक्षित
इंदौर में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी प्रशासनिक तलवार चली है।
आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ की जांच में बेहिसाब दौलत की पुष्टि के बाद नगर निगम के सहायक उद्यान अधिकारी चेतन पाटिल को नौकरी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।
पाटिल पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप साबित होता नजर आया।EOW ने 17 जून को उनके घर और ऑफिस में छापेमारी की थी।
जिसमें नकदी, दस्तावेज़ और संपत्ति से जुड़े अहम सुराग मिले थे।
अब निगम आयुक्त शिवम वर्मा ने आदेश जारी कर चेतन पाटिल की सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी हैआरोप है।
कि पाटिल ने सरकारी पद का दुरुपयोग कर बेहिसाब कमाई की और विभाग की छवि को धूमिल किया।
भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में अपराध दर्ज कर EOW ने केस भी पंजीबद्ध कर लिया है।