रिपोर्ट नलिन दीक्षित
जलकर देने वालों के लिए नगर निगम इंदौर द्वारा एक बार फिर वन टाइम सेटलमेंट योजना का लाभ दिया जा रहा है। इसके तहत जलकर दाता 2022-23 तक दर्ज बकाया राशि पर लाभ ले सकते हैं। इसके लिए करदाता को 50 प्रतिशत राशि एकमुश्त जमा करना होगी।
शेष 50 प्रतिशत का खाते में समायोजन करके नियमित किया जा सकेगा। यह अभियान 25 फरवरी तक चलेगा। राजस्व प्रभारी निरंजन सिंह चौहान व जलकर प्रभारी अभिषेक शर्मा ने बताया, इस योजना के लिए जलकर खाते नियमितीकरण अभियान चलाया जा रहा है।
इस दौरान अवकाश वाले दिन यानी 22 और 23 फरवरी को भी काउंटर खुले रहेंगे। महापौर पुष्यमित्र भार्गव के अनुसार वन टाइम सेटलमेंट स्कीम के तहत यह अतिरिक्त सुविधा दी जा रही है।
बकायादार इसका लाभ लेकर वैधानिक कार्रवाई से बच सकते हैं।
25 फरवरी के बाद ऐसे बकायादारों पर कार्रवाई की जाएगी।