इंदौर, 04 अप्रैल 2025
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संचालक डॉ. सलोनी सिडाना ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर संजीवनी क्लिनिक आजाद नगर का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य संस्था द्वारा प्रदान की जा रही 12 सेवाओं की जानकारी ली, जिसमें निरोगी काया अभियान के अंतर्गत गैर संचारी रोगों की स्थिति, ओपीडी, गर्भवती महिला की जांच तथा टीकाकरण से संबंधित सेवाओं के रिकॉर्ड देखें। उन्होंने कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इसे और अधिक उन्नत बनाने की आवश्यकता है।
मिशन संचालक ने किया आयुष्मान आरोग्य मंदिर संजीवनी क्लिनिक आजाद नगर का भ्रमण

Leave a comment
Leave a comment