26 मई से सिलाई शिविर का होगा आयोजन
इंदौर,
राज्य शासन की मंशानुसार महिला सशक्तिकरण के तहत महिलाओं को व्यावसायिक गतिविधियों से जोड़ने के लिये महिला एवं बाल विकास विभाग इंदौर की संयुक्त संचालक डॉ. संध्या व्यास द्वारा अभिनव पहल की जा रही है।
बताया गया कि डॉ. संध्या व्यास द्वारा स्वयंसेवी संस्था ऑलवेज हैप्पी हेल्पिंग हैण्ड संस्था की डायरेक्टर श्रीमती साधना टोडी से चर्चा कर 26 मई 2025 से बाल भवन इंदौर में सिलाई शिविर का आयोजन शुरू किया जा रहा है।
इच्छुक महिलायें एवं किशोरी बालिकाएं 29/3 ओल्ड पलासिया में संपर्क कर शिविर में सम्मिलित हो सकती हैं। इसके अलावा महिलायें एवं किशोरी बालिकाएं मेहंदी, कंप्यूटर, स्पोकन इंग्लिश भी सीख सकती हैं।
संभागीय बाल भवन इंदौर के सहायक संचालक श्री व्ही.पी.एस. राठौर ने बताया कि बाल भवन इंदौर में 5 से 16 वर्ष तक के बच्चों के लिए अन्य गतिविधियों का संचालन 11 से 5 बजे के बीच पूरे वर्ष किया जाता है, जिसमें गायन, कंप्यूटर, विज्ञान, नृत्य आदि गतिविधियों का संचालन किया जाता है। केवल 60 रूपये प्रति वर्ष का पंजीयन शुल्क देकर इन सभी गतिविधिओं का लाभ लिया जा सकता है।