रिपोर्ट नलिन दीक्षित
इंदौर नगर भाजपा संगठन ने कार्यकारिणी गठन की प्रक्रिया तेज कर दी है। 50 प्रतिशत मंडलों ने अपनी कार्यकारिणी की सूची नगर भाजपा को सौंप दी है। बाकी मंडलों से भी 2 से 3 दिन में सूची मांगी जा रही है।
सूत्रों के मुताबिक, कार्यकारिणी की घोषणा कल से शुरू हो सकती है। सबसे ज्यादा मारामारी महामंत्री पद को लेकर देखने को मिल रही है।
155 मंडलों में से 50% ने दी सूची
नगर भाजपा के 155 मंडलों में से करीब 50% मंडलों ने अपनी कार्यकारिणी की सूची दे दी है। मीडिया प्रभारी रितेश तिवारी ने बताया कि जल्द ही सभी मंडलों से सूची मंगाई जा रही है।आप पढ़ रहे है खबर इंदौर से योगेश वाधवानी द्वारा प्रेषित समाचार एकदम एक्सक्लूसिव।
अध्यक्ष की चली
सूत्रों की मानें तो कार्यकारिणी गठन में मंडल अध्यक्ष की पसंद को तवज्जो दी जा रही है। किसी भी पद को लेकर संगठन के स्तर पर कोई विशेष आपत्ति नहीं की जा रही है।
महामंत्री पद पर सबसे ज्यादा खींचतान
हर नेता मंडल कार्यकारिणी में आना चाहता है और महामंत्री पद के लिए जोर लगा रहा है। कुछ जगहों पर मंडल अध्यक्ष और नगर भाजपा के नेताओं के बीच महामंत्री पद को लेकर सहमति नहीं बन रही है।
हो सकती है घोषणा
भाजपा संगठन का पूरा ध्यान मंडल कार्यकारिणी पर है। 9 अप्रैल से इसकी घोषणा शुरू हो सकती है और 25 अप्रैल तक सभी मंडलों की कार्यकारिणी घोषित की जा सकती है।