रिपोर्ट नलिन दीक्षित
भारतीय रेलवे तत्काल टिकट बुकिंग में गड़बड़ी रोकने के लिए जल्द e-Aadhaar ऑथेंटिकेशन अनिवार्य करने जा रहा है। ये नियम जून 2025 के अंत तक लागू होने की जानकारी मिली है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि इससे पारदर्शिता बढ़ेगी और सही यात्रियों को तत्काल टिकट मिलेगा।