राष्ट्र-धर्मरक्षा के कार्य में सक्रिय होने के लिए महोत्सव में सहभागी हो ! – हिंदू जनजागृति समिति काआवाहन
संपूर्ण विश्व युद्ध की दिशा में बढ रहा है। भारत में भी जिहादी आतंकवादी हिन्दुओं की हत्या कर भारत को युद्ध हेतु उद्युक्त कर रहे हैं। श्रीराम, श्रीकृष्ण जैसे अवतारों से लेकर छत्रपति शिवाजी महाराज, महाराणा प्रताप को भी जनता पर हो रहे अन्याय नष्ट करने के लिए युद्ध करना पड़ा। उस कार्य में उन्हें गुरु परंपरा का भी मार्गदर्शन मिला। इससे स्पष्ट होता है कि राष्ट्र की रक्षा के लिए भी गुरु-शिष्य परंपराआवश्यक है। इसलिए राष्ट्र प्रेम बढाने वाली गुरु पूर्णिमा मनाने के उद्देश्य से गुरुवार,10 जुलाई 2025 को हिंदू जनजागृति समिति की ओर से गुरुपूर्णिमा महोत्सवों का आयोजन किया गया है । इस वर्ष यह महोत्सव देशभर में 45 स्थानों पर तथा मध्यप्रदेश के इंदौर में गुरुपूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया गया है।
गुरु की कृपा प्राप्त करने के लिए हमें गुरु के धर्म स्थापना के यानी हिंदू राष्ट्र स्थापना के कार्य को अपनाना चाहिए। इसके बारे में विस्तृत विवेचना हो, इसके लिए हिंदू जनजागृति समिति की ओर से गुरु पूर्णिमा कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
इंदौर – श्री मध्यभारत हिंदी साहित्य समिति, 11-आर. एन. टी. मार्ग, साउथ तुकोगंज, इंदौर समय : शाम 5:00 से 7:30 बजे
इस महोत्सव में श्री व्यास पूजन एवं प.पू. भक्तराज महाराज जी की प्रतिमा का पूजन, संत संदेश, पोंडा, गोवा में हुए ऐतिहासिक सनातन राष्ट्र शंखनाद महोत्सव आधारित लघुपट, स्वरक्षा का प्रदर्शन का लाघुपट और सामूहिक रामनाम जप होगा। विविध मान्यवरों के विचार तथा ‘राष्ट्र और धर्मरक्षा हेतु साधना एवं युद्धकालीन कर्तव्य’ इस विषय पर मान्यवर वक्ताओं का विशेष मार्गदर्शन भी होगा। यहां पर आध्यात्मिक, राष्ट्र व धर्म विषयक ग्रंथों की प्रदर्शनी और फ्लेक्स फलक प्रदर्शन भी लगाई जाएगी। अतः सभी राष्ट्र एवं धर्म प्रेमी इस अमूल्य अवसर का सपरिवार लाभ लें, ऐसा आवाहन हिंदू जनजागृति समिति की ओर से किया गया है।
‘ऑनलाइन गुरुपूर्णिमा महोत्सव’: देश-विदेशके श्रद्धालुओं को भी गुरुपूर्णिमा का लाभ मिल सके, इसलिए हिंदू जनजागृति समिति की ओर से अंग्रेज़ी, कन्नड़, तेलुगु और बंगाली भाषाओं में ऑनलाइन गुरुपूर्णिमा महोत्सव आयोजित किया गया है । अंग्रेज़ी भाषा में महोत्सव 10 जुलाई को रात 8.00 बजे youtube.com/@hindujagruti इस यूट्यूब लिंक पर लाइव प्रसारण किया जाएगा।
आपका नम्र
श्री आनंद जाखोटिया
हिन्दू जनजागृति समिति
संपर्क – 70219 82105