इंदौर 11 अप्रैल, 2025
इंदौर जिले में मुख्यमंत्री कन्या/निकाह योजना तहत सामुहिक विवाह आयोजनों की तारीखें तय कर दी गई है।
तय कार्यक्रम के अनुसार सामुहिक विवाह 30 अप्रैल, 28 मई, 25 नवम्बर, 10 फरवरी 2026 तथा 12 मार्च 2026 को होंगे।
इसी तरह निकाह के आयोजन 26 अक्टूबर, 22 दिसम्बर और 18 फरवरी 2026 को प्रस्तावित किये गये है। विवाह/निकाह आयोजन के लिये https://vivahportal.mp.gov.in पोर्टल अथवा संबंधित निकायों से जानकारी प्राप्त की जा सकती है।