रिपोर्ट नलिन दीक्षित
मध्य प्रदेश दृष्टि हीन कल्याण संघ के अध्यक्ष डॉ अनिल भंडारी, महासचिव डॉ. जी.डी.सिघल, सचिव अशोक टेमले पूर्व सचिव श्री सुभाष मोरे, प्राचार्य संजीवनी डोभाल, सी. इ. ओ. परदेशी जी, शिक्षकववृंद और विद्यार्थी गण उपस्थित थे।डॉ.भंडारी,डॉ सिंघल, श्री टेम्ले, श्री सुभाष मोरे ओर श्री मती संजीवनी डोभाल आदि के द्रारा अनघा मोडक मैडम का स्वागत किया गया। संगठन का परिचय एवं उदबोधन भंडारी जी के द्वारा दिया गया।
अनघा मोडक मैडम ने अपने जीवन यात्रा के अनेक खट्टे मीठे अनुभव को साझा किया, जीवन मूल्य को आगे बढ़ाया। आप आकाशवाणी मुंबई में भी कार्य किया,अगर देखा जाए तो इस क्षेत्र में कार्य करने वाली इकलौती ब्लाइंड एंकर के रूप में भी कार्य किया। वो कहती है- ‘आपकी आंखें क्या कहती है ये मायने नहीं रखता है बल्कि आपका विजन क्या कहता है ये मायने रखता है’। उन्होंने कहा राम एक चेतना के रूप में है जो हमें अनेक समस्याओं से निजात दिलाने में सार्थकता महसूस होती है। आपने एक बहुत सुंदर बात कहीं ‘आप जो कलर( रंग)पहनते हो,वो आपके जीवन में रंग भरने का काम करता है।
अंत में आप ने दृष्टि दिव्यांग छात्रों से कहा जीवन विभिन्न प्रकार की चुनौतियां आएगी, इन चुनौतियों को दृढ़ संकल्प के साथ मानवमूल्य को सामंजस्य स्थापित करते हुए सर्वोच्च शिखर तक पहुंचो,यही मेरी हृदयतल से शुभकामना है।
अंत में आभार प्रकट डॉ. जी.डी सिंगल साहब ने किया और मंच संचालन श्रीमती रितु यादव ने किया।