रिपोर्ट नलिन दीक्षित
भारतीय किसान संघ के सभी किसान 17 फरवरी 2025 को विभिन्न तहसीलों में ज्ञापन दे चुके थे।
परंतु अब तक कोई सुनवाई न होने के परिणाम स्वरूप पूर्व घोषणा के अनुसार 27 फरवरी 2025 को किसानों ने इंदौर कलेक्ट्रेट चौराहे पर धरना प्रदर्शन प्रारंभ कर दिया है।
भारतीय किसान संघ जिला इंदौर के किसानों ने अपनी सात सूत्रीय मांगे प्रशासन के सामने रखी।
किसानों का कहना यह है जो जॉइंट सर्वे इंदौर जिले के किसानों की सहमति के बिना प्रारंभ किए गए हैं उसे तत्काल प्रभाव से बंद किया जाए।
विगत 12 वर्षों से गाइडलाइन बढ़ाई नहीं गई है।
अतः प्रतिवर्ष 20% के हिसाब से गाइडलाइन बढ़ाई जाए। जो रिवाइज्ड गाइडलाइन बनेगी उसे पर भी चार गुना मुआवजा दिया जाए।
जो रिवाइज्ड गाइड बनेगी उसे पर भी चार गुना मुआवजा दिया जाए।
सर्वोच्च न्यायालय के सात सूत्रीय गाइडलाइन का कार्यपालन राजपत्र आज तक लागू नहींहुआ।अतःउसको निरस्त किया जाए।
