रिपोर्ट नलिन दीक्षित
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में 48 सीटें जीतकर भारतीय जनता पार्टी ने 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी की है। 32 साल पहले दिल्ली में पहली बार विधानसभा चुनाव हुए थे और बीजेपी ने 49 सीटें जीती थीं। अब दूसरी बार भारतीय जनता पार्टी दिल्ली में सत्ता में आई है। बहुमत मिलने के बाद बीजेपी ने दिल्ली में मुख्यमंत्री के चेहरे की तलाश शुरू कर दी है। दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा विधायकों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद हाईकमान सीएम के चेहरे पर फैसला कर सकता है।
2027 तक पंजाब मे सरकार बनाएगी भाजपा सरवन सिंह चन्नी
दिल्ली चुनाव के नतीजों पर भाजपा नेता सरवन सिंह चन्नी ने कहा, “इसका श्रेय भाजपा कार्यकर्ताओं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। लोगों ने एक ऐसे नेता को चुना है जो काम करके दिखाता है, जबकि आप पार्टी वादे के मुताबिक कुछ नहीं करती। आम आदमी पार्टी आत्ममुग्ध है और खुद को पीड़ित बताती है। अब उनके सभी नेता (जो दिल्ली चुनाव हार गए) पंजाब आएंगे। आने वाले दिनों में वे पंजाब में कुशासन फैलाएंगे क्योंकि उनके पास दिल्ली में करने के लिए कुछ नहीं बचा है। आखिरकार 2027 तक आप देखेंगे कि भाजपा पंजाब में सरकार बनाएगी।”