आदर्श नगर में महिला उत्सव आयोजित
इंदौर 8 मार्च 2025. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में शुक्रवार को इंदौर स्थित इंदिरा आदर्श नगर वार्ड क्रमांक 70 में महिला उत्सव का आयोजन हुआ। यह कार्यक्रम भारत सरकार के सूचना और प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो इंदौर ने महिला एवं बाल विकास विभाग के सहयोग से आयोजित किया।

कार्यक्रम के दौरान महिला सशक्तिकरण एवं स्वच्छता अभियान पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आदर्श नगर की महिलाओं की बड़ी संख्या में सहभागिता रही।
केंद्रीय संचार ब्यूरो के प्रचार अधिकारी श्री दिलीप सिंह परमार ने बताया कि इस अवसर पर म्यूजिकल चेयर रेस और प्रश्नमंच प्रतियोगिताए आयोजित की गई। लिंगभेद पर केंद्रित असरदार नुक्कड नाटक की प्रस्तुति आंगनवाडी कार्यकर्ताओं ने दी। म्यूजिकल चेयर रेस की विजेता श्रीमती रेखा चौहान, भावना,रजनी और राजकन्या सैनी को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए परियोजना अधिकारी श्री सतीश गंगराड़े ने कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा मे आंगनवाड़ी कार्यकर्ताए महत्वपूर्ण कड़ी है।
वे आम महिलाओ को सरकारी की कल्याणकारी योजनाओ और कार्यक्रमों से जोडकर व लाभान्वित कर सशक्त करती है। इस अवसर पर प्रचार अधिकारी श्री परमार ने कहा कि इस वर्ष महिला दिवस की थीम के अनुसार “कारवाई मे तेजी लाना” है। जो लैंगिक समानता की दिशा में तेजी से कारवाई करने का आह्वान करता है। कार्यक्रम के दौरान सुपरवाइजर श्रीमति क्रीति वाजपेई ने महिला बाल विकास विभाग की महत्वपूर्ण योजनाओ की जानकारी दी।