रिपोर्ट नलिन दीक्षित
एक अतंर्राष्ट्रीय सर्वे रिपोर्ट जो 1 फरवरी 2025 के लोकमत पेपर में छपी है। मॉर्गन स्टेनली इस संस्था ने लड़कियों के विवाह संबंध में अतंर्राष्ट्रीय सर्वे रिपोर्ट में कहा गया है कि छह वर्ष के अंत तक दुनिया की 45℅लड़कियां कुँवारी रह जायेगी।कारणवर्तमान में उच्च शिक्षित लड़कियों का प्रमाण अधिक है।
लड़कियां अपने करियर को अधिक महत्व दे रही है।
अपनी प्रगति उनके लिए महत्वपूर्ण है।
वे किसीपर डिपेंड रहना नही चाहती।
उन्हें स्वतंत्रता चाहिए, किसीके बंधन में रहना उन्हें पसंद नही है।
वे अपने निर्णय खुद लेती है व अपनी मर्जी से जीवन जीना चाहती है।
शादी के बंधन में वे बंधना नही चाहती।
आज अनेक बड़ी-बड़ी कंपनियों में ऊंचे-ऊंचे पदों पर लड़कियां काम कर रही है, उनको बड़े-बड़े पैकेज भी है।
आज हर क्षेत्र में लड़कियां सफलता के झंडे गाड़ रही है व नए नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है, लेकिन विवाह की उम्र गुजर जाने के बाद भी उनका विवाह नही हुआ है।
पढ़ाई करते करते, फिर जॉब करने के चक्कर मे व फिर रिस्ता ढूंढते ढूंढते लड़कियों की उम्र बढ़ रही है।
बड़ी उम्र में उच्यशिक्षित लड़कियों को विवाह के लिए समकक्ष रिस्ता मिलना कठिन हो जाता है।
उम्र बढ़ जाने के बाद लड़कियों की विवाह करने में रुचि कम हो जाती है।
विवाह करना, बच्चे को जन्म देना इसे वे अपनी प्रगति में बाधा समझती है।
इस संकट से बचने के लड़कियों का विवाह 23 से 25 वर्ष की उम्र में ही हो इसके लिए समाज मे विशेष प्रयास किये जाने चाहिए