रिपोर्ट नलिन दीक्षित
इंदौर में बढ़ रहे नशे पर पुलिस प्रशासन रोक लगाने में असफल है और इसी वजह से आए दिन लोग नशे में शहर की कई जगहों पर उत्पाद मचाते हैं। ऐसे ही एक उत्पाद मचाते हुए वीडियो बाइपास स्थित भगवती ढाबे का सामने आया है जिसमें नशे में धुत एक युवक एक लड़की को बेरहमी से मार रहा है साथ ही लड़की की तरफ से भी कुछ लोग लड़के पर हमला कर रहे हैं।
बताया जा रहा है कि लड़का लड़की में आपस में विवाद हुआ था उसके बाद लड़का बेकाबू हो गया और लड़की को अपशब्द बोलने लगा इसके बाद लड़की ने भी उससे बुरा बर्ताव किया और फिर दोनों में झड़प शुरू हो गई ।