रिपोर्ट नलिन दीक्षित
महाकाल नगरी प्रदेश के विभिन्न राज्यों से हवाई सेवा से जुड़ने जा रही है। 750 करोड़ रुपयों से फ्लाई भारती कंपनी एयरपोर्ट विकसित करेगी। 150 करोड़ रुपयों से उज्जैन को हवाई सेवाओं के लिए विभिन्न राज्यों से जोड़ा जाएगा।
दुबई का ओजोन ग्रुप महाकाल और ओंकारेश्वर मंदिर के लिए तीन हवाई जहाज चलाएगा।
प्रयागराज की तरह उज्जैन सिंहस्थ में आने वाले श्रद्धालुओं का नया कीर्तिमान बन सकता है। इसके लिए मध्यप्रदेश सरकार सजग हो गई है। और उसने भोपाल में आयोजित हुई।
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में उज्जैन को हवाई सेवाओं से जोड़ने के लिए एविएशन कम्पनियों के साथ एमओयू साइन किए हैं।