रिपोर्ट : सृष्टि त्रिपाठी
प्रतिभाशाली खिलाड़ी देव कुमावत ने ईरान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन टूर्नामेंट में स्वर्णिम सफलता हासिल करते हुए पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया। देव की सफलता पर प्रकाश हॉकी क्लब के तत्वावधान में आयोजित सादे समारोह में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट ने देव को सम्मानित किया।
उन्होंने कहा कि देव की सफलता से शहर और प्रदेश के अन्य युवाओं को भी प्रेरणा मिली है। इंदौर के बच्चे खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ें इसके लिए प्रदेश सरकार लगातार बेहतर सुविधाएं मुहैया करा रही है। आगे कुछ भी जरूरत होगी तो हम मदद करेंगे।
प्रकाश क्लब के सचिव देवकीनंदन सिलावट ने बताया कि प्रकाश क्लब के पूर्व खिलाड़ी देव वर्तमान में खेल विभाग के सौजन्य से पुलैला गोपीचंद अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं। उन्होंने फाइनल में चीनी ताइपे के ली यूई जूई को 55 मिनट में 21-15, 14-21, 21-19 से हराकर ट्राफी हासिल की।
कार्यक्रम के दौरान देव के पिता चंकी कुमावत, मंडल अध्यक्ष मुरली व्यास, अशोक यादव, प्रेम प्रजापत, अनीस खान, राजा कालरा, बालकृष्ण रायकवार, राजू सिंह चौहान, पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर सुनील जोशी, ज्ञानेंद्र पांडे, रेहान अंसारी, अक्षत यादव भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रथमेश राजे सिलावट ने किया।