इंदौर । उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने आज इंदौर के स्कूल ऑफ एक्सीलेंस फार आई का निरीक्षण किया।
उन्होंने गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा तथा मरीजों की संतुष्टि के महत्व पर जोर दिया तथा चिकित्सकों से कहा कि वे अपना कर्तव्य पूरी सावधानी और चिंता के साथ निभाएं।
इस दौरान उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां उपलब्ध अत्याधुनिक मशीनों का अवलोकन किया। उन्होंने अपने आँखों की जाँच भी करायी।
उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने अस्पतालों में उपलब्ध सुविधाओं और समस्याओं को लेकर डॉक्टर्स से चर्चा की।
इस दौरान डॉ. प्रतीक व्यास, डॉ. डी.के. शर्मा, डॉ. अशोक व्यास, डॉ. सुमित शुक्ला आदि द्वारा अस्पतालों से संबंधित विभिन्न विषयों पर उप मुख्यमंत्री जी को जानकारी दी गई।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एस. सैत्या, सिविल सर्जन डॉ. जी.एल. सोडी, स्कूल ऑफ एक्सीलेंस फार आई के चिकित्सकगण आदि मौजूद थे।
