सामान्य प्रशासन विभाग ने बुधवार को आदेश जारी कर कहा है कि सभी सरकारी कार्यालयों में कार्यालयीन समय सुबह 10 से 6 बजे का सख्ती से पालन किया जाए। कोरोना काल से पहले सरकारी दफ्तरों का समय सुबह 10.30 से 5.30 बजे था। इस आदेश को लेकर इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने जिले के सभी शासकीय अधिकारी, कर्मचारियों से कहा है कि वे निर्धारित कार्यालयीन समय पर हर दिन उपस्थित रहें। उल्लेखनीय है राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी परिपत्र के माध्यम से पूरे प्रदेश के सभी शासकीय कार्यालयों का समय सुबह 10 से शाम 6 बजे तक नियत किया गया है। निर्देशानुसार सभी शासकीय कर्मियों से कहा गया है कि प्रतिदिन कार्यालय शुरू होने के निर्धारित समय सुबह 10 बजे कार्यालय में उपस्थिति तय करें।