रिपोर्ट नलिन दीक्षित
भारत ने ऐलान किया है।
कि 2035 तक वह अपना खुद का स्पेस स्टेशन लॉन्च करेगा। इस परमानेंट स्टेशन पर भारतीय वैज्ञानिक अंतरिक्ष में लंबे समय तक रहकर रिसर्च कर सकेंगे। ये मिशन न सिर्फ तकनीकी दृष्टि से चुनौतीपूर्ण है, बल्कि भारत के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि भी होगा।
इसरो का यह कदम भारत को उन चुनिंदा देशों की सूची में ला देगा जिनके पास खुद का स्पेस स्टेशन है।
जैसे अमेरिका (NASA), रूस और चीन। इसका मतलब है कि अब भारत भी स्पेस सुपरपावर की रेस में पूरी ताकत से शामिल हो चुका है।
इससे साइंस, मेडिसिन, मटेरियल साइंस और स्पेस टेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों में भारत की पकड़ और मजबूत होगी।
2035 का ये सपना सिर्फ एक मिशन नहीं, बल्कि भारत के आत्मनिर्भर और वैश्विक नेतृत्व की ओर बढ़ते कदम का प्रतीक है। अब अंतरिक्ष की ऊंचाइयों पर भी ‘मेड इन इंडिया’ की छाप होगी!