रिपोर्ट नलिन दीक्षित
इस्लामाबाद: बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना के ऊपर बड़ा हमला हुआ है।
बलूचिस्तान प्रांत के क्वेटा स्थित मार्गट चौकी के पास एक वाहन के करीब शक्तिशाली विस्फोट हुआ है।
जिसमें कम से कम 4 अर्द्धसैनिक बलों के जवानों की मौत हुई है।
आधिकारिक स्रोतों के हवाले से बताया गया है कि हमले में तीन लोग घायल हुए हैं। हमले के पीछे बलूच विद्रोहियों को बताया जा रहा है।
जिन्होंने पाकिस्तान की सेना के खिलाफ सशस्त्र हमले तेज कर दिए हैं।
हालांकि, अभी तक किसी गुट ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।