रिपोर्ट नलिन दीक्षित
MP BJP: मुख्यमंत्री मोहन यादव की सहमति भी प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर मायने रखती है। पार्टी नेताओं के अनुसार यादव और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बीच भी प्रदेश अध्यक्ष को लेकर चर्चाएं हो चुकी हैं। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रदेश अध्यक्ष या राष्ट्रीय अध्यक्ष का निर्णय कुछ समय के लिए टल सकता है।