सिंहस्थ 2028 की अवधि ओर मुख्य पर्व की तारीखों का निर्धारण। 27 मार्च से 27 मई 2028 तक दो माह चलेगा सिंहस्थ कुंभ। 9 अप्रैल से 8 मई तक होंगे तीन शाही स्नान और 7 पर्व स्नान होंगे।
नवागत कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह ने बाबा महाकाल के दर्शन कर किया पदभार ग्रहण
उज्जैन। नवागत कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह ने सोमवार शाम उज्जैन आकर सर्वप्रथम बाबा श्री महाकाल मंदिर पहुंचकर भगवान श्री महाकाल के दर्शन किए।इसके बाद कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण किया।
श्री रौशन कुमार सिंह इसके पूर्व विदिशा में कलेक्टर पद पर पदस्थ थे।
पदभार ग्रहण कर नवागत कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि जिले में विकास की अपार संभावनाएं हैं। जिले की आवश्यकता को देखते हुए सिंहस्थ 2028 के लिए किए जा रहे विकास कार्य, शासन की संचालित योजनाओं को पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाना,योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन करना प्राथमिकता होगी।