रिपोर्ट नलिन दीक्षित
किसी भी देश की अर्थव्यवस्था के विकास के रास्ते की सबसे बड़ी चुनौती भ्रष्टाचार होता है। भ्रष्टाचार वो घुन है जो अर्थव्यवस्था को खोखला कर देता है।
भ्रष्टाचार से लड़ने में आज के दौर में सबसे बड़ा हथियार है डिजिटल करेंसी को प्रोत्साहन देना. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले ग्यारह साल से इस दिशा में एक के बाद एक कदम उठा रहे हैं।
सबसे पहले उन्होंने जनधन बैंक खातों, आधार और मोबाइल की तिकड़ी बनाकर सरकारी योजनाओं से भ्रष्टाचार को खत्म करने की दिशा में कदम उठाया. फिर डिजिटल पेमेंट सिस्टम को शुरू किया।
आज भारत दुनिया में सबसे बड़ी संख्या में और सबसे बड़े पैमाने पर डिजिटल ट्रांजैक्शन करने वाला देश बन गया है।
इसी के जरिए राजनीति से भी भ्रष्टाचार को खत्म या कम किया जा सकता है।
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्र बाबू नायडू ने इसकी शुरुआत कर दी है।