रिपोर्ट नलिन दीक्षित
इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह 12 करोड़ रुपए ज्यादा की राजस्व वसूली का आंकड़ा देख आज खुश हो गए… कलेक्टर ने इस बात पर खुशी जाहिर की कि पिछले वर्ष राजस्व वसूली का आंकड़ा 48 करोड़ रुपए का था। लेकिन इस बार यह आंकड़ा बढ़कर 60 करोड़ रुपए हो गई।
वहीं कलेक्टर ने यह भी कहा कि 31 मार्च तक यह आंकड़ा और अधिक आगे बढ़ने की प्रबल संभावना है।
इस वसूली के लिए कलेक्टर ने प्रशासनिक टीम की पीठ भी थपथपाई मालूम हो कि पिछली बैठकों में कलेक्टर ने राजस्व वसूली को लेकर अपने तेवर में सख्ती दिखाई थी।
और यही कारण है कि वित्त वर्ष के इन आखिरी दिनों में राजस्व वसूली का आंकड़ा तेजी से बढ़ा।